उत्तराखंड समाचार

पुलिस कर्मियों को जारी किये आवश्यक दिशा-निर्देश

रात्रि कालीन ड्यूटियों का भौतिक निरीक्षण

पिथौरागढ़। पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ ने रात्रि कालीन ड्यूटियों का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा विगत दिवस कोतवाली पिथौरागढ़, जिला नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस लाइन की समस्त गार्दों की रात्रि कालीन ड्यूटियों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के समय सतर्क एवं सजग रहने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही, रात्रि में संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु गश्त पर विशेष ध्यान देने, नियमित चेकिंग एवं निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581