उत्तराखंड समाचार

पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित

समारोह में एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्थानान्तरित अधिकारियो के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिये अपनी शुभकामनांए दी

देहरादून। जनपद से अन्यत्र स्थानान्तरित हुए अधिकारियो की विदाई में पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्थानान्तरित अधिकारियो के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिये अपनी शुभकामनांए दी। मिथिलेश सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध के जनपद देहरादून से एसडीआरएफ के लिये कार्यमुक्त होने तथा श्रीमती पूर्णिमा गर्ग पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के जनपद देहरादून से आईआरबी द्वितीय में स्थानान्तरण होने पर आज पुलिस कार्यालय देहरादून स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह की उपस्थिती में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त दोनो अधिकारियो के जनपद देहरादून में कार्यकाल के दौरान के अनुभवों को साझा करते हुए आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा की, साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कर्तव्यों एवं आम जन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581