उत्तराखंड समाचार

सीईओ विद एचआर ओरिएंटेशन अवार्ड से किया सम्मानित

श्री विश्नोई को ताज लैंड्स एन्ड मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया है।

देहरादून। राजीव विश्नोई अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक टीएचडीसीआईएल को वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा सीईओ विद एचआर ओरिएंटेशन अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया। श्री विश्नोई को ताज लैंड्स एन्ड मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया है। उक्त समारोह के दौरान कई प्रख्यात मानव संसाधन प्रोफेशनलस, इंडस्ट्री लीडर्स और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विश्नोई निदेशक (कार्मिक) टीएचडीसीआईएल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। श्री विश्नोई द्वारा समय-समय पर अनेक महत्वपूर्ण एवं नवीन मानव संसाधन संबंधित कदम उठाए गए हैं। श्री विश्नोई को कॉरपोरशन के हितधारकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ गतिशील नेतृत्व शैली के लिए जाना जाता है। उनकी दूरदर्शिता और अपने विजन को साकार करने की क्षमता को कॉरपोरेट क्षेत्र में सभी के द्वारा समय-समय पर सराहा भी जाता रहा है। यह पुरस्कार उनके कुशल नेतृत्व और कौशल द्वारा टीएचडीसीआईएल में कई नवीन मानव संसाधन पहल करने और उनके निरंतर प्रयासों की परिचारक है। टीएचडीसीआईएल भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनियों में से एक है जिसकी कुल संस्थापित क्षमता 1587 एमडब्लू है। कॉरपोरेशन विद्युत उत्पादन के लगभग सभी क्षत्रों जैसे जल विद्युत, ताप विद्युत, सौर एवं पवन ऊर्जा उत्पादन में कार्यरत है। वर्तमान में कॉरपोरेशन के परियोजना पोर्ट्फोलियो में लगभग 11 परियोजनाएं हैं जिनकी संस्थापित क्षमता 4696 एमडब्लू है। कॉरपोरेशन भारत सरकार के ग्रीन हाईड्रोजन मिशन व अन्य ग्रीन इनिशिएटिवस में योगदान देने की महत्वाकांक्षी योजना रखती है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581