उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारदेहरादूनदेहरादून/मसूरीसोशल मीडिया वायरल

डॉ. डीसी पसबोला को किया प्रतिष्ठित “आउटस्टैंडिंग मेडिकल ऑफिसर ऑफ द ईयर 2025-26” सम्मान से सम्मानित

आयुर्वेद, योग एवं ध्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये डॉ. डीसी पसबोला सम्मानित

संदीप गोयल /एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 02 जुलाई। आयुर्वेद, योग एवं ध्यान के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. प्रो. डी. सी. पसबोला को ओबेरोन ग्रुप एलएलपी, पंजाब द्वारा प्रतिष्ठित “आउटस्टैंडिंग मेडिकल ऑफिसर ऑफ द ईयर 2025-26” सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ओबेरोन ग्रुप एलएलपी, पंजाब के निदेशकों द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। ओबेरोन ग्रुप समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करता है। डॉ. डी. सी. पसबोला लंबे समय से आयुर्वेद, योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए उन्हें पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है। “आउटस्टैंडिंग मेडिकल ऑफिसर ऑफ द ईयर 2025-26” सम्मान प्राप्त होने पर चिकित्सा, आयुर्वेद एवं योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों, सहयोगियों तथा उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पसबोला भविष्य में भी अपने ज्ञान, अनुभव और सेवाभाव से समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581