उत्तराखंड समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 55 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें राजस्व, एमडीडीए, पुलिस, विकास विभाग, जल संस्थान, विद्युत आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस शिकायत पर निस्तारण में समय लग रहा है तथा जिनका निस्तारण जिला स्तर से संभव नही की सूचना सम्बन्धित को प्रेषित की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण कार्यवाही को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए।

झुग्गी झोेपड़ी के बच्चों को निशुल्क शिक्षा हेतु डीएम ने सीएसआर फंड से रू0 1 लाख मौके पर किए स्वीकृत,

बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु दी जाएगी हरसंभव सहायताः डीएम

जनसुनवाई में प्रेमनगर निवासी दिव्यांग महिला नीतू रानी ने अपने अनुरोध में बताया कि वह 18 वर्षों से झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को शिक्षित कर रही है तथा अब तक 2500 बच्चों को शिक्षित कर चुकी हैं। प्रेमनगर में बांस से  बनी बालवाड़ी के मरम्मत हेतु रू0 60 हजार की आर्थिक सहायता का अनुरोध किया जिस डीएम ने मौके पर सीएसआर फंड से रू0 1 लाख की स्वीकृति दी साथ ही कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु हरसंभव सहायता की जाएगी।

बजुर्ग महिला को सरकारी वाहन से पुलिस सीनियर सिटीजन तक पंहुचाया।

डिफेंस कालोनी निवासी बुजुर्ग महिला ने परिजनों द्वारा घर से निकालने की शिकायत पर पुलिस को वरिष्ठ नागरिक सेल प्रकरण दर्ज कराते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। तथा महिला को एसएसपी आफिस सीनियर सिटीजन सेल तक शासकीय वाहन से एसएसपी कार्यालय तक छुड़वाया। वहीं नत्थुवाला में ढाल पर रोड़ पर विधायक निधि से तैयार सड़क पर टाइल लगाने का कार्य चल रहा है, रजिस्ट्री में 16 फीट की सड़क है जबकि आधी सड़क पर ग्रिल लगाकर  अतिक्रमण करने की शिकायत पर डीडीओ को प्रकरण पर सम्पूर्ण पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रेमनगर 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई की उनकी भूमि पर बांउड्रीवाल तोड़कर बजरी डाली जा रही है, जमीन कब्जाने के प्रयास पर पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम समाल्टा निवासी व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई की वह अपने सोलर प्लांट के विद्युत बिल समायोजित करने व प्लांट से उत्पादित विद्युत मूल्य दिलाने के सम्बन्ध में वर्षों से चक्कर लगा रहे जिस डीएम ने अधिशासी विद्युत विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिएं। साथ ही अध्यक्ष विद्युत उपभोक्ता निवारण मंच (गढवाल क्षेत्र) को पत्र प्रेषित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581