उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने की समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना

रियोजनाएं समाज को सशक्त बना रही हैं और जरूरतमंदों की सहायता कर रही हैं।

देहरादून 5 जनवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को नई दिल्ली में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3001 के वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा और परोपकार का ऐसा मंच है, जो समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3001 के सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, रोग निवारण, आर्थिक विकास और शांति स्थापना जैसे क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। कहा कि सेवा की भावना समाज में एकता, समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देती है। उन्होंने रोटरी के आदर्श वाक्य ‘सेवा सर्वोपरि’ की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। राज्यपाल ने विशेष रूप से रोटरी द्वारा ब्लड बैंक, नेत्र बैंक, कैंसर अस्पताल (AIIMS), व्यावसायिक केंद्र, कौशल विकास केंद्र, डायलिसिस केंद्र जैसे सामुदायिक विकास के कार्यक्रमों को समाज के कमजोर वर्गों के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं समाज को सशक्त बना रही हैं और जरूरतमंदों की सहायता कर रही हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581