उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने किया डोर-टू-डोर जनसम्पर्क

स्मार्ट सिटी के नाम पर आधे-अधूरे कार्य हुए हैं जिसके कारण नगरीय व्यवस्थायें पूर्ण रूप से चौपट हो चुकी हैं।

देहरादून 5 जनवरी। देहरादून नगर निगम में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने आज नगर निगम के वार्ड नं. 43 गांधीग्राम, वार्ड नं. 44 पटेलनगर एवं वार्ड नं. 45 संजय कालोनी में अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत पद यात्रा एवं डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर विरेन्द्र पोखरियाल के साथ पार्षद प्रत्याशी शीला धीमान, अंजू भारती एवं नेहा शर्मा उपस्थित रहीं। अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। नगर निगम के पिछले भाजपा के कार्यकाल में देहरादून महानगर की सभी व्यवस्थायें पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी हैं। आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, स्मार्ट सिटी के नाम पर आधे-अधूरे कार्य हुए हैं जिसके कारण नगरीय व्यवस्थायें पूर्ण रूप से चौपट हो चुकी हैं। उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कांग्रेस पार्टी के विकास के रोडमैप को आम जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं पार्षद बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर देहरादून महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल यह भी कहा कि भाजपा ने अतिक्रमण विरोधी अभियान में गरीब व बस्तीवासियों को उजाड़ने का काम किया कांग्रेस पार्टी के दबाव के बाद भाजपा सरकार ने विधानसभा में अध्यादेश की बात कर बस्तीवासियों को बरगलाने का काम किया। यदि भाजपा सरकार को गरीब व मलिन बस्तियों की जरा सी भी चिन्ता होती तो वे कांग्रेस सरकार के समय में जारी गजट के अनुरूप बस्तियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती परन्तु भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करना जानती है गरीब जनता की उसे जरा भी चिन्ता नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान उमडी भारी भीड में आई जनता ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464