उत्तराखंड समाचार

बद्रीनाथ हाईवे पर चला सघन चेकिंग अभियान

वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

चमोली। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बद्रीनाथ हाईवे पर यातायात पुलिस व परिवहन विभाग का चला सघन चेकिंग अभियान।
प्रचलित चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के समीप एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 46 वाहनों के चालान किए गए।
इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य यात्रा मार्ग पर नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना था। चैकिंग अभियान के दौरान, अधिकारियों ने विशेष रूप से ओवरलोडिंग, बिना सीट बेल्ट यात्रा करने वाले चालकों, वाहनों में प्रेशर हॉर्न का उपयोग, शीशों पर काली फिल्म लगाने, रिफ्लेक्टर की अनुपस्थिति या खराबी, फ्लैशर लाइट का अवैध उपयोग, दोषपूर्ण या बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की गहन जांच की।
इन विभिन्न प्रकार के उल्लंघनों के लिए कुल 46 वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। यह अभियान चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा काल के दौरान सुरक्षित और नियमबद्ध यातायात सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581