उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री धामी ने शपथ ग्रहण से पूर्व की पूजा अर्चना

सविता कपूर ने की लोककल्याण की कमना

देहरादून। आज प्रात: 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण से पूर्व टपकेशवर महादेव मंदिर मे प्रदेश की खुशहाली एवं लोककल्याण के लिए कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने सायं चकराता रोड़ देहरादून स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

वहीं आज प्रात: 7.15 बजे केंट विधायक सविता कपूर ने गोविंद गढ़ स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शपथ ग्रहण से पूर्व पूजा अर्चना कर लोककल्याण की कमना की। इस अवसर पर भाजपा जीएमएस मंडल अध्यक्ष बब्लू बंसल, मंडल महामंत्री सुमित पांडे, जतिन कुकरेजा, पार्षद श्रीमती महेंद्र कौर कुकरेजा, आदि उपस्थित थे। वहीं आज प्रात: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने रेसकोर्स गुरुद्वारा मे अरदास की व राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने धर्मपुर शिव मंदिर मे शपथ ग्रहण से पूर्व पूजा अर्चना कर लोककल्याण की  कमना की।

वहीं आज प्रात: 9 बजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व विजय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं लोककल्याण के लिए कामना की। वहीं आज प्रात: 8.45 बजे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व झंडा साहिब मे अरदास कर उत्तराखंड की खुशहाली एवं लोककल्याण के लिए कामना की।

हरबर्टपुर मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं ने हरबर्टपुर वैष्णों माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान से प्रार्थना की कि पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे और सुशासन के पथ पर अग्रसर हो। इस दौरान हरबर्टपुर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कौशिक, जनार्दन जोशी, संतोष रावत, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, पुष्पेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र धीमान, नरेंद्र राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581