उत्तराखंड समाचार

शहर में हवाई हमले की सूचना, शहर वासियों को किया सायरन के माध्यम से अलर्ट

एमडीडीए कॉलोनी में मिसाइल हमले में एक बिल्डिंग गिरी, कुछ लोग हुए हताहत

देहरादून, 7 मई। जनपद में स्थापित जिला आपदा परिचालन केंद्र में अपराह्न 4:15 बजे शहर में हवाई हमले की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने घटना पर शहर वासियों को सायरन के माध्यम से अलर्ट करवाते हुए, जनपद में आईआरएस सिस्टम को सक्रिय किया। तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने कार्य क्षेत्र पर उपस्थित होने व राहत एवं बचाव कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने एनआईसी में स्थापित कंट्रोल रूम पहुंचे और तत्काल आईआरएस की कमान संभाल ली उनके साथ संबंधित अधिकारी एवं नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सूचना मिली की एमडीडीए कॉलोनी में मिसाइल हमले में एक बिल्डिंग गिर गयी है। कुछ लोग हताहत हुए है। जिसपर मेडिकल टीम, एसडीआरएफ टीम एवं अन्य टीम मौके पर रवाना हो गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581