उत्तराखंड समाचारक्राइम

रुद्रपुर में हत्या के बाद शव दफनाने के मामले में चौथे आरोपित की तलाश में पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फरार आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रुद्रपुर: लापता युवक की हत्या कर शव बिलासपुर में दफनाने में शामिल चौथे हत्यारोपित की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस की टीम रामपुर में दबिश दे रही है। जबकि इस मामले में पुलिस तीन हत्यारोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फरार आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।ट्रांजिट कैंप, राजा कालोनी निवासी अमित पुत्र अशर्फी लाल 28 फरवरी को गायब हो गया था। जिसके बाद पुलिस अमित की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान पता चला कि अमित आखिरी बार ट्रांजिट कैंप निवासी रोहित सरकार के साथ दिखा था। जिस पर रविवार शाम को पुलिस ने रोहित को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अमित की हत्या की बात कबूल की। बताया कि अपने खानपुर, नई बस्ती, बिलासपुर, रामपुर निवासी दोस्त प्रकाश, नन्दू और गोविंद की मदद से उसकी हत्या कर शव खेत में दफना दिया है।इस पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर चारों के खिलाफ हत्या और अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। साथ ही रोहित के बाद नन्दू और प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि गोविंद फरार चल रहा है। पुलिस फरार गोविंद की तलाश में जुटी है। पुलिस की टीम रामपुर और बिलासपुर के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि फरार गोविंद की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

 

 

3

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581