उत्तराखंड समाचार

फ्री मेडिकल कैंप आयोजित

हम पैनेसिया अस्पताल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाना शुरू कर दिया है

कोटद्वार 4 मई। पैनेसिया अस्पताल द्वारा कोटद्वार के सरकारी अस्पताल के निकट अद्विक मेडिकोज में फ्री मेडिकल कैंप आयोजित की गई। इस कैंप को डॉ. संजय चौधरी न्यूरो सर्जरी विभाग के नेतृत्व में चलाया गया जिसके अंतर्गत कोटद्वार शहर एवं आसपास के जगहों से लगभग 200 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया एवं इस निशुल्क परामर्श शिविर का लाभ लिया। इस स्वास्थ्य शिविर में, मिर्गी के दौरे स्लिप डिस्क, स्ट्रोक (लकवा), याददाश्त में कमी, रीढ़ की हड्डी का टी.बी, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, सिरदर्द, माइग्रेन, उल्टी, रीढ़ की हड्ड़ी में दर्द या चोट, दिमाग में खून का थक्का जमना, शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन, बोलने में अंतर आना, शारीरिक असंतुलन, शरीर में अकड़न, कमजोरी, याददाश्त में कमी, उठने, बैठने चलने में परेशानी, शरीर में कंपन, मांसपेशियों का कठोर होना, निगलने में कठिनाई आदि समस्याओं का डॉक्टर के द्वारा जांच की गई एवं मौजूद लोगों के लिए खून जांच की निशुल्क सुविधा भी दी गई। इस अवसर पर डॉ संजय चौधरी, न्यूरो सर्जन बताते हैं कि यह हमारे अस्पताल के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि अब हम देहरादून, ऋषिकेश के अलावा उत्तराखंड के अन्य जगहों पर भी अपना स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच करते हैं एवं उनके स्वास्थ्य संबंधित जो भी जानकारियों की जरूरत होती है वह सब हम विस्तार पूर्वक बताते हैं ! हम पैनेसिया अस्पताल के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाना शुरू कर दिया है , इससे पहले हम नरेंद्र नगर,में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए थे और वहां के लोगों को भी हमने सभी प्रकार के जांच एवं दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध करवाई थी। उन्होंने कहा हम सभी जानते हैं कि हमारे पहाड़ी क्षेत्रों के दूरदराज के गांवों में स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत से समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि हम लोगों को उनके आसपास पहुंचकर उनकी मदद पहुंचाएं एवं स्वास्थ संबंधित जो भी समस्या है उसका निवारण करें। देहरादून में पैनेसिया अस्पताल के मुख्य शाखा नेहरू कॉलोनी ,धर्मपुर हरिद्वार रोड, एलआईसी बिल्डिग के सामने है और दुसरी शाखा ऋषिकेष व्यापार सभा के ठीक सामने देहरादून रोड, जहां पर 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध है एवं ई.सी.जी, डिजीटल एक्स-रे, डायलिसिस, पैथोलॉजी, वैन्टीलेटर युक्त आई.सी.यू, मॉडयूलर ऑपरेशन थियेटर, नवजात शिशु कक्ष, फार्मेसी और टीकाकरण की सर्वोत्तम व्यवस्था दी गई है। अस्पताल में जो मुख्य रूप से विभिन्न विभाग हैं उनमें न्यूरो सर्जरी एवं स्पाईन सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर, स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विभाग, बाल रोग विभाग, जनरल सर्जरी एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, गुर्दा एवं मूत्र रोग (यूरोलॉजी विभाग) एवं प्लास्टिक सर्जरी जैसी विभिन्न विभाग लोगों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। साथ ही साथ आयुष्मान कार्ड एवं गोल्डन कार्ड धारकों के लिए डायलिसिस सेवा और आपातकालीन सेवा 24 घण्टे उपलब्ध है, (लैप्रोस्कोपी) दूरबीन विधि द्वारा हर प्रकार की प्रकार सर्जरी आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड के अंतर्गत निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पैनेसिया अस्पताल की दूसरी शाखा ऋषिकेश में व्यापार सभा के सामने, देहरादून रोड, आदर्शग्राम में हैं जहां पर भी हर तरह की सुविधा लोगों को मुहैया कराई गई हैं। कोटद्वार में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में पैनेसिया अस्पताल की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर रणबीर सिंह चौहान, डायरेक्टर विक्रम सिंह रावत, एचआर मैनेजर रोहित चंदेल, जनसंपर्क अधिकारी अंकित रतूड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581