उत्तराखंड समाचार

कूड़े को ट्रचिंग ग्राउण्ड में डालने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में ग्राम पंचायतों में जो स्वच्छता समिति गठिन की गयी थी उन्हें भी सक्रिय किया जाय।

अल्मोड़ा 22 मार्च। पर्यावरणीय दृष्टि से जनपद को स्वच्छ बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी वन्दना द्वारा नगर निकाय, पंचायती राज विभाग एवं जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगरीय क्षेत्र के साथ-साथ राज्यीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे व सभी पर्यटन स्थलों को साफ एवं स्वच्छ बनाये जाने हेतु एक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश के अतिरिक्त आगामी 31 मार्च तक जिले के समस्त राजकीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे एक वृहद सफाई अभियान चलाते हुए एकत्रित कूड़े को नगर निकाय क्षेत्रान्तर्गत बनाये गये ट्रचिंग ग्राउण्ड में डालने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिये। उन्होंने कहा कि आगामी 31 मार्च तक चलाये जा रहे वृहद स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत जिला पंचायत द्वारा सभी राज्यीय राजमार्गों तथा पंचायती राज विभाग द्वारा सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे एकत्रित समस्त कूड़े को ट्रचिंग ग्राउण्ड में डाला जाय तथा इस अभियान के प्रतिदिन की सूचना फोटोग्राफ्स सहित उपलब्ध करायी जाय।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी अपै्रल माह से जिले के नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत नगर निकाय द्वारा जिले के राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्ग अन्तर्गत स्थित सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता समिति का गठन कर पंचायती राज विभाग द्वारा तथा जिले के समस्त पर्यटन स्थल क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता समिति का गठन कर नियमित स्वच्छता अभियान का कार्य जिला पंचायत द्वारा किया जायेगा। इस हेतु आगामी 10 दिनों में स्वच्छता समिति का गठन भी कर लिया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में ग्राम पंचायतों में जो स्वच्छता समिति गठिन की गयी थी उन्हें भी सक्रिय किया जाय। उन्होंने कहा कि कही भी कूड़े के ढेर नहीं दिखने चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम स्वच्छता समिति को जो धनराशि अवमुक्त करायी गयी है उसका पूर्णरूप से सदुपयोग हो ग्राम पंचायत विकास अधिकारी लगातार बैठक कर समीक्षा भी करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि राज्यीय एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे जो भी व्यवसायिक प्रतिष्ठान है उनके स्वामियों को भी इस स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी एवं प्रशिक्षण देने के साथ ही ऐसे सभी स्थानों में सूखा एवं गीला कूड़ा हेतु कूड़ेदान की भी व्यवस्था करायी जाय तथा एकत्रित कूड़े को एक निर्धारित समय सीमा अन्तर्गत नजदीकी नगर निकाय के सहयोग से वाहन प्राप्त करते हुए कूड़े को ट्रचिंक ग्राउण्ड में डाला जाय। इस बैठक में नगरपालिका, पंचायती राज एवं जिला पंचायत के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581