उत्तराखंड समाचार

औषधि प्रशासन विभाग ने जारी किया तैनाती आदेश

कैबिनेट मंत्री ने दी नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को बधाई

देहरादून, 04 अप्रैल। खाद्य  संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को राज्य लोक सेवा आयोग से मिले डेढ़ दर्जन औषधि निरीक्षकों को पहली तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में विभागीय आयुक्त द्वारा आदेश जारी कर दिये हैं, जिसमें नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को विभिन्न जनपद आवंटित किये गये हैं। खाद्य सरंक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 18 औषधि निरीक्षकों को प्रथम तैनाती दे दी है। जिसके आदेश जारी कर दिये हैं। उन्होंने बताया कि नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दी गई है। जिसमें निधि शर्मा व शुभम कोटनाला को ऊधमसिंह नगर, विनोद जगूड़ी व निधि रतूड़ी को देहरादून, हार्दिक भट्ट को चमोली, अर्चना उप्पल को नैनीताल, सीमा बिष्ट चौहान को पौड़ी, मेघा व हरीश सिंह को हरिद्वार, अमित कुमार आजाद को रूद्रप्रयाग, ऋषभ धामा को टिहरी, पंकज पंत को पिथौरागढ़, पूजा रानी को बागेश्वर, पूजा जोशी को अल्मोड़ा, हर्षिता को चम्पावत तथा मौ0 ताजिम को उत्तरकाशी जनपद आंवटित किया गया। इसी प्रकार गौरी कुकरेती व निशा रावत को एफडीए मुख्यालय में तैनाती दी गई है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को तत्काल अपनी तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। ये भी औषधि निरीक्षक अपनी-अपनी तैनाती तिथि से दो वर्ष तक परिवीक्षा अवधि में रहेंगे।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड डॉ. धन सिंह रावत ने कहा की लोक सेवा आयोग से चयनित 18 औषधि निरीक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती दे दी गई है। औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति से विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी साथ ही दवा निर्माण एवं विक्रय प्रणाली में पारदर्शिता बनाये रखने में मदद मिलेगी। सभी नवनियुक्ति औषधि निरीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581