उत्तराखंड समाचार

पूर्व सैनिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध धामी सरकार : गणेश जोशी

प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का उच्चीकरण किया जाए

देहरादून, 03 अप्रैल। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति अवकाश देने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का उच्चीकरण किया जाए तथा सैनिक कल्याण के भवन के जीर्णाेद्धार सहित शहीद द्वारों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक वर्षीय कंप्यूटर प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार सृजन की दिशा में काम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों को नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा भवन कर में छूट देने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। सैनिक कल्याण गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581