उत्तराखंड समाचार

उत्तरकाशी में डोर टू डोर चलेगा मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान : अभिनव थापर

भविष्य में इस कृत्य में जो कोई भी संलिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जाएगी।

देहरादून, 30 मार्च। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने मेरा वोट, मेरा अधिकार अभियान के तहत मतदाता संरक्षण समिति गठित की है, जिसमें प्रदेश सह संयोजक अभिनव थापर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इसी अभियान के तहत आज उत्तरकाशी पहुंचे अभिनव थापर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया। श्री थापर ने पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ट नेताओ, निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ एक विस्तृत बैठक कर व्यापक चर्चा करने के बाद श्री थापर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने यह विस्तृत ट्रेनिंग कार्यक्रम ’’मेरा वोट मेरा अधिकार’’ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी गठित की है, मेरा वोट – मेरा अधिकार का कांग्रेस पूरे प्रदेश में विस्तृत चरणबद्ध अभियान चलायेगी  14 अप्रैल 2025 को इस अभियान के प्रथम चरण पर प्रदेश समिति विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करेगी। अभी समित पूरे प्रदेश के 102 निकायों में त्ज्प् के माध्यम से सूचना प्राप्त कर यह जानकारी जुटा रही है कि क्यों भारी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए, या बढ़ाएं गए। इस असंवैधानिक कार्य से लोकतंत्र की हत्या हुई है! भविष्य में इस कृत्य में जो कोई भी संलिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जाएगी। यद्यपि राज्य निर्वाचन ने जांच के आदेश दिए है, तथापि हमारा यह अभियान जारी रहेगा। ’उत्तरकाशी में कुछ वार्ड चिन्हित कर यह अभियान डोर टू डोर चलाया जाएगा। उत्तराखंड मताधिकार संरक्षण समिति ने उत्तराखंड में जिलेवार, नगर निगम वार विस्तृत कार्यक्रम बना लिया है, और प्रदेश भर में वंचित वोटरों से त्ज्प् लगा कर चुनाव आयोग से नाम काटने के कारण जाने जाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा के उत्तरकाशी में सैकड़ों वोट काटे गए और एक-एक मकान में फर्जी 100/150 वोट जोड़े गए जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित होने की आशंका है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत ने व्यापक स्तर पर वोटर लिस्ट में कटे हुए नामों को चिन्हित करने और त्ज्प् लगाने का तरीका समझाया। बैठक में मेरा वोट मेरा अभियान के उत्तरकाशी प्रभारी अभिनव थापर, जिलाध्यक्ष मनीष राणा, नगर अध्यक्ष कमल सिंह रावत आदि ने भाग लिया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button