उत्तराखंड समाचार

2082 दीप प्रज्लवित कर किया हिन्दू नववर्ष का स्वागत

हिन्दू नववर्ष संवत 2082 के अवसर पर मनाया गया दीप उत्सव

देहरादून, 30 मार्च। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा हिन्दू नववर्ष, विक्रम संवत 2082 के पावन अवसर पर भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर 2082 दीप प्रज्लवित कर हिन्दू नववर्ष व संवत 2082 का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, अति विशिष्ट अतिथि गंगोत्री धाम के रावल पंडित हरीश सेमवाल व अन्य गणमान्य अतिथियो से पंडित लवमोहन शर्मा ने सूक्ष्म पूजा करवाई। समिति संरक्षक वीके शर्मा व पवन शर्मा ने मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अथिति व केदारनाथ धाम से आये पंडित शशांक उपाध्यय को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया गया। सभी अतिथियों ने अपने सम्बोधन मे सनातन धर्म की रक्षा का सन्देश व हिन्दू नववर्ष की बधाई दी। पूनम सती व सोनिया आनंद ने गीत के माध्यम से हिन्दू नववर्ष की बधाई दीं। मुख्य अतिथि ने कहा की हिन्दू नवर्ष /संवात 2081 का स्वागत सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए समिति द्वारा आयोजित करना प्रशांसनीय है। ब्राह्मण समाज युगो-युगो से एक सभ्य समाज की स्थापना मे अपना योगदान देता आया है। अति विशिष्ट अथिति पंडित हरीश सेमवाल ने कहा की युगो-युगो से माँ गंगा इस धरा का कल्याण करती आ रही है। जन्म से लेकर जीवन यापन तक व मृत्यु के बाद मोक्ष भी माँ गंगा की गोद मे मिलता है। उसी माँ गंगा का आशीर्वाद लेकर आज हम इस कार्यक्रम मे आये है। सनातन सभ्यता व संस्कृति को जीवित रखने का कार्य ब्राह्मण समिति कर रही है। कलेडर नव वर्ष का आयोजन भी समिति द्वारा हरि नाम कथा से किया जाता है और वास्तविक हिन्दू नव वर्ष जो चैत्र प्रतिपदा से आरम्भ होता है। नव विक्रमी संवत का आगमन होता है उसका स्वागत  भी पूर्ण निष्ठां व सेवाभाव से समिति कर रही है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा की देवभूमि उत्तराखंड मे माँ गंगा व माँ यमुना के मध्य स्थित द्रोणनगरी द्वापर युग की साक्षी है आचार्य द्रोण की तपस्थिली यह घाटी नगर बनते बनते शिक्षा व सभ्यता का केंद्र बनी। उन्ही आचार्य द्रोण के गुरु विष्णु के छठे अवतार चिरंजीव भगवान परशुराम जी को समर्पित यह प्रथम सार्वजनिक स्थान, चौक समिति के अथक प्रयासों का प्रमाण है। समिति बहुत ही ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसकी कुछ समय पूर्व तक इस क्षेत्र मे कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। हम सब ब्राह्मण बंधु सौभाग्यशाली है की हमें इस चौक पर दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से नव सवंत 2082 का स्वागत करने का अवसर मिल रहा है। भगवान केदारनाथ मंदिर के पूजारी पंडित शशांक उपाध्यय ने कहा की समिति पर बाबा केदार का आशीर्वाद है। भगवान शिव के उपासक भगवान परशुराम के प्रतिनिधि के रूप मे समिति पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए समर्पित है। समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की गत वर्ष ही भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा, प्रतीक चिन्ह व धर्म ध्वजा लगाई गई जिसके माध्यम से परशुराम जी का आशीर्वाद जन-जन को मिल रहा है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, अति विशिष्ट अतिथि पंडित हरीश सेमवाल, पंडित शशांक उपाध्यय, माँ दीपा मुंडीपी, समिति के संरक्षक पवन शर्मा, वीके शर्मा, श्रीमती अमृता शर्मा, श्रीमती आभा बड़थवाल, प्रभुलाल बहुगुणा, समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय उनियाल,  महासचिव डॉ. अजय वशिष्ठ, जिला देहरादून महासचिव राजेश शर्मा, देहरादून महानगर अध्यक्ष राजेश पंत व भारती जोशी, मधु शर्मा, डीके शर्मा,प्रमोद शर्मा, राजेश शर्मा, राजू,प्रेम खुराना, आशीष शर्मा, शक्ति सागर कौशिक, विशाल कौशिक, आर्याश शर्मा, वासु वशिष्ठ, बीना अग्रवाल, रीना मौर्या, सोनिया मित्तल, निशा शर्मा, रेणु शर्मा, मीनू शर्मा, मधु शर्मा, संगीता शर्मा, मंजू, मनीष, राजेश पंत, अमित, अनुपम, राजेश भारद्वाज, कमलेश, मुन्नी शर्मा, पंडित लवमोहन, डॉ शैलेन्द्र कौशिक, डॉ संजीव मालवीय, राजीव पुंज, राजेश शर्मा, गिरिधर शर्मा, संजीव कौशिक, देवेंद्र बहुगुणा, अरुणबाला शर्मा, अनिल, गोपाल कृष्ण, वसुधा कौशिक, कल्याण चक्रवर्ती, अग्रज, आशीष गौड़, राजेश, विचित्र शर्मा, सत्यरानी मिश्रा, रंजन मिश्रा, रजत, देवेश, सतीश, लक्ष्मीकांत गोदियाल, सुशील कुमार शर्मा, शशि भूषण, गोपाल दत्त शर्मा, सुनीता, रेखा, विक्रम शर्मा, पूर्णिमा, जयप्रकाश शर्मा, अशोक मिश्रा, आदि सम्मलित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464