उत्तराखंड समाचार

डीएम ने दिए कक्षा में बड़ा बोर्ड लगाने के निर्देश

पुराना जर्जर भवन ध्वस्त करने के निर्देश

 

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 21 मार्च। जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय  त्यूनी  का  निरीक्षण किया। सीएम के संकल्प एवं डीएम के धरातल पर निरीक्षण से दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक बढ़ने  सुगम  जनसुविधा बढ़ने लगी है, जिलाधिकारी दुर्गम क्षेत्र में पगडंडी नाप कर जनमानस की समस्या का समाधान कर रहे हैं। डीएम के निरीक्षण से जंहा धरातल पर समस्या का समाधान हो रहा है वहीं जनमानस को सुगम सुविधा मिल रहीं हैं। इसी कड़ी में अब राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्यूनी को डीएम ने सुविधाओं की सौगत दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी को एस्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश , कक्षा कक्ष को जिला योजना तथा बाउंड्री वॉल, रसोई हेतु खनन न्यास से फंड दिया है। विद्यालय को intractive smart बोर्ड, कंप्यूटर की स्वीकृति के साथ ही डीएम ने कक्षा में बड़ा बोर्ड लगाने तथा एलईडी बल्ब बढ़ाने के निर्देश दिए. साथ ही पुराना जर्जर भवन ध्वस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चकराता योगेश मेहर मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार डूंडियाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581