उत्तराखंड समाचार

देहरादून में ‘मोमो फास्ट फूड’ स्टॉल चला रहे बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र तनेजा

वो खुद ही अपनी दुकान में खाने की चीजें बनाते हैं और वहां पहुंचे ग्राहकों को सर्व करते हैं।

देहरादून। आदमी का शौक hobby उससे क्या कुछ नहीं करा देता, ऐसे ही एक शौक hobby ने बॉलीवुड एक्टर को ‘मोमो फास्ट फूड’ स्टॉल चलाने पर मजबूर कर दिया। 29 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र तनेजा राजधानी देहरादून में उनकी पत्नी सुषमा तनेजा के साथ ‘मोमो फास्ट फूड’ स्टॉल चला रहे हैं।

राजधानी देहरादून के धर्मपुर स्थित माता मंदिर रोड पर बॉलीवुड की दर्जनों फिल्मों का हिस्सा बनने वाले बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र तनेजा अपना ‘मोमो फास्ट फूड’ स्टॉल चला रहे हैं। इस काम में उनकी पत्नी सुषमा तनेजा भी उनका साथ दे रही हैं। उन्होंने अपनी दुकान का नाम ’12वीं फेल’ रखा है। वो खुद ही अपनी दुकान में खाने की चीजें बनाते हैं और वहां पहुंचे ग्राहकों को सर्व करते हैं। 29 सालों से बॉलीवुड में काम करने वाले स्टार भूपेंद्र तनेजा का कहना हैं की जब वह कोई शूटिंग नहीं करते तो वे देहरादून आकर लोगों को फास्ट फूड खिलाते हैं। उन्हें पैसों की कोई किल्लत नहीं है, बस वह कुछ नया करते रहना चाहते हैं, इसी लिये उन्होंने ‘मोमो फास्ट फूड’ शुरू किया है। भूपेंद्र तनेजा ने बताया वह पिछले 29 सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। उन्होंने थिएटर से स्टार्टिंग करने के बाद बॉलीवुड में मूवीज और फिर कुछ हॉलीवुड मूवीज भी काम किया हैं, इसके साथ ही उन्होंने साउथ की दो मूवीज के अलावा गुजराती, पंजाबी और बंगाली फिल्मों में भी अनेक किरदार निभाये हैं। जब वह शूटिंग पर नहीं होते हैं तो वह अपने ‘मोमो फास्ट फूड’ स्टॉल चलाते हैं। बॉलीवुड एक्टर भूपेंद्र तनेजा तांडव वेब सीरीज, आखरी सच, गंस एंड गुलाब, पीएम नरेंद्र मोदी, ‘अशोका द ग्रेट’, बत्ती गुल मीटर चालू, लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वर्ष 2023 में रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की ’12वीं फेल’ में इन्होंने विक्रांत मैसी के साथ ये एक सीन किया था। लाइब्रेरी के अंदर फिल्माए गए इस सीन में वे लाइब्रेरी की देखरेख करने वाले शख्स की भूमिका में थे। उन्होंने ’12वीं फेल’ के अलावा आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी काम किया है। इसके अलावा वो विवेक रंजन अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी नजर आए थे। इसके अलावा वो शाहिद कपूर की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में भी नजर आए। बीते साल ही एक्टर को वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब’ में भी देखा गया। वहीं वो साल 2012 में ‘रंगरूट’ में भी नजर आए थे। भूपेंद्र तनेजा ने रंगमंच के साथ-साथ दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों डीडी उर्दू और डीडी कश्मीर के लिए भी कई नाटकों में अभिनय किया। इसके बाद वह अपने करियर को ऊंचाई देने के लिए मायानगरी मुंबई पहुंचे और वहां ऑडिशन दिया। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें कलर्स टीवी के एक सीरियल में काम करने का मौका मिला।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581