उत्तराखंड समाचार

समाजसेवियों ने किया शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी का आभार प्रकट

गंगा जमुना तहजीब ही देश की असली पहचान : शहर काजी

देहरादून। हिंदुओं के पावन पर्व होली पर जुम्मे की नमाज का समय दोपहर बाद करने के निर्णय का आह्वान कर शांति और सद्भावना का संदेश देने पर शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी से आज समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ देकर शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि गंगा जमुना तहजीब ही इस देश की असली पहचान है और हमें परस्पर एक दूसरे से सद्भावना रखनी चाहिए और अमन चैन से रहकर अपने देश की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में शामिल समाजसेवी मोहन खत्री सुजाता पॉल सत्य प्रकाश चौहान, पंकज सिंह क्षेत्री, सुनील थपलियाल ने शहर काजी के इस निर्णय पर उनका आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button