उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया उत्तराखंड मंडपम का भ्रमण

राज्य की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से श्रद्धालुओं को परिचित कराया जा रहा है।

देहरादून 23 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के सेक्टर 7 कैलाशपुरी मार्ग स्थित उत्तराखंड मंडपम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीआरएफ के जवानों से वार्ता की और मंडपम में स्थित स्टॉलों का निरीक्षण किया। राज्यपाल द्वारा हाउस आफ हिमालय, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, उत्तराखंड बा‌ंस एवं रेशा परिषद तथा उत्तराखंड खादी बोर्ड द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की सराहना की गई। राज्यपाल द्वारा मंडपम में स्थित स्टॉल्स की सुंदरता तथा मंडपम में स्थित टेंट सिटी की भव्यता की सराहना की गई तथा राज्य द्वारा विकसित टेंट सिटी में रात्रि विश्राम किया गया। राज्यपाल के उत्तराखंड मंडपम में आगमन पर उद्योग निदेशालय के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया गया तथा उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजेंद्र कुमार द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि उत्तराखंड मंडपम के माध्यम से राज्य के चार धाम शीतकालीन यात्रा स्थलों का प्रचार -प्रसार किया जा रहा है तथा राज्य की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से श्रद्धालुओं को परिचित कराया जा रहा है। राज्यपाल द्वारा उत्तराखंड मंडपम में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की गई तथा डेढ माह से इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी एक्जीबिटर्स, आयोजकों तथा सुरक्षा कर्मियों की सराहना की गई एवं उन्हें धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, सहायक निदेशक उद्योग माधो सिंह रावत, शुभम बहुगुणा, संजय बिष्ट, जीएमवीएन के प्रबंधक दीपक रावत समेत उत्तराखंड मंडपम में प्रतिभाग कर रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581