उत्तराखंड समाचार

वीरेश्वर तोमर ने संभाला जिला सूचना अधिकारी का कार्यभार

पारदर्शिता, त्वरित सूचना प्रवाह और जनहित से जुड़े कार्यों को बताया अपनी प्राथमिकता

रुद्रप्रयाग, 17 फरवरी। जिला सूचना कार्यालय में आज नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिसमें अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में सूचना विभाग के कार्यों में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई।

अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने वीरेश्वर तोमर को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व से सूचना विभाग को मजबूती मिलेगी और कार्यों में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि तोमर के मार्गदर्शन में सूचना विभाग जनसंपर्क और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सूचना विभाग में पारदर्शिता, त्वरित सूचना प्रवाह और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। वीरेश्वर तोमर ने जोर देकर कहा कि सूचना विभाग की भूमिका केवल सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी जनता तक पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनसमस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने में भी अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि सरकारी योजनाओं और नीतियों की सटीक और स्पष्ट जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए, ताकि लोग इनका पूरा लाभ उठा सकें। उन्होंने कार्यालय के सभी कर्मचारियों से सहयोग और समर्पण की अपेक्षा रखते हुए कहा कि सूचना विभाग को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के लिए टीम वर्क बेहद जरूरी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभागीय कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे और सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संचार माध्यमों का अधिकतम उपयोग करेंगे। इस अवसर पर सहायक लेखाकार नितीश फरसी, तकनीकी सहायक आनंद बिष्ट, संदीप रावत, विनय भट्ट, दीपक गोस्वामी और भुवनेश नेगी आदि सभी कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581