उत्तराखंड समाचार

पार्टी प्लेटफार्म पर ही रखें अपनी बात

कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जारी हुये दिशा-निर्देश

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 14 फरवरी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं, पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं वह लोग अपनी बात को केवल पार्टी प्लेटफार्म पर ही रखें।

आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने जानकारी देते हुये बताया की प्रदेश अध्यक्ष करन महारा द्वारा प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश जारी किया है कि वह अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर ही रखें। नगर निकाय के चुनावों के बाद अमूमन यह देखने में आ रहा है की पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के जरिए अपनी बात कह रहे हैं और अनर्गल आरोप व आक्षेप लगा रहे हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा की वह प्रदेश अध्यक्ष करन महारा को विश्वास दिलाती हैं की उनके निर्देश का अक्षरशः पालन होगा और ऐसे लोगों को चिन्हित भी किया जाएगा जो लोग पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं और लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को और संगठन को टारगेट कर रहे हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581