उत्तराखंड समाचार

ट्रकों की भिड़ंत से निकला आग का गोला, वाहन के अंदर फंसे चालक की जिंदा जलने से मौत

दो बड़े वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत

विकासनगर। दो वाहनों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों के टकराते ही आग का गोला निकला।शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहा से आगे दो बड़े वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टकराते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक चालक की वाहन में जलने से मौत हो गई। सूचना पर चौकी कुल्हाल से मौके पर फोर्स पहुंची। तत्पश्चात फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया ।मौके पर पहुंची फोर्स ने वाहनों को चैक किया गया तो एक वाहन के चालक की वाहन में ही जल जाने से मौत हो गई। शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल उप जिला चिकित्सालय विकास नगर भेजा गया। दोनों वाहनों के नंबरों से वाहन स्वामी की जानकारी प्राप्त कर घटना के संबंध में अवगत कराया गया।मृतक चालक की शिनाख्त नाम पवन कुमार (40) पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम कुंडीयो तहसील पोटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। दूसरा वाहन डंपर का चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है।सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों ही वाहनों को सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कर यातायात संचालित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581