उत्तराखंड समाचारधर्म

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने किया बैठक का आयोजन

वाल्मीकि समाज के गणमान्य सदस्यों ने बताया की 10 अक्टूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।

ऋषिकेश, 6 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार आगामी वाल्मीकि जयंती पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आज कोतवाली ऋषिकेश में वाल्मीकि समाज के गणमान्य सदस्यों एवं विभिन्न समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी की गई। जिसमें वाल्मीकि पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा सकुशल संपन्न कराने के संबंध में वार्ता की गई। वाल्मीकि समाज द्वारा पर्व को सकुशल संपन्न कराने का पूर्ण आश्वासन दिया गया। वाल्मीकि समाज के गणमान्य सदस्यों ने बताया की 10 अक्टूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Related Articles

Back to top button