उत्तर प्रदेश समाचार

परीक्षा में चर्चा पर प्रधानमंत्री ने किया विद्यार्थियों को मोटिवेट

मेमोरी का भी यही कारण है कि हम उस पल को नहीं जी रहे है। मेमोरी का संबंध जीवन से है

फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों एवम सभी के लिए विशेष कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के विषय में विद्यार्थियों को मोटिवेट किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने समय प्रबंधन के बारे में बताया। हमें अपने ध्यान केंद्रित कर समय प्रबंधन द्वारा 24 घंटों को उचित प्रकार से मैनेज कर अपने रुचि अनुसार सभी कार्य बिना संकोच संपन्न कर सकते हैं। प्रधान मंत्री ने कहा कि आप अपने संदेह और सभी प्रश्नों को दूसरों से, अध्यापक से, पारिवारिक जनों से अथवा अपनों से बड़ों से कहिए क्योंकि हमारा परिवार ही हमारे लिए यूनिवर्सिटी है जहां हमारी सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त होता है। विद्यालय की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा से आप को परीक्षा के भय से मुक्ति और तनाव मुक्त तैयारी का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा की अपने मन में इर्ष्या भाव को न पनपने दें। इससे हम स्वयं को छोटा करते हैं और कभी बड़ा नहीं बन सकते। अपने जीवन में सफल बनने के लिए अच्छे और सामर्थ्यवान के लिए सम्मान रखें। परीक्षा पर चर्चा से सामर्थ्य को बढ़ावा प्राप्त होता है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि दसवीं, बारहवीं एवं सभी प्रकार की परीक्षा में लड़कियां लड़कों की अपेक्षा श्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। खेल, शिक्षा, विज्ञान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवम अन्य क्षेत्रों में भी लड़कियां आगे हैं। प्रतियोगिता के बिना जीवन में कोई अर्थ नहीं रह जाता। प्रतियोगिता को अवसर बनाना चाहिए। प्रयोग करना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर रिस्क भी लेना चाहिए। प्रत्येक हर बच्चे के मन में यह आता है कि मै यह भूल गया परंतु यदि आप देखेंगे कि परीक्षा से पहले ऐसी चीज़ें आएगी कि यह तो कभी देखा नहीं था। परमात्मा का सब से बड़ा उपहार वर्तमान है। मेमोरी का भी यही कारण है कि हम उस पल को नहीं जी रहे है। मेमोरी का संबंध जीवन से है परीक्षा से नहीं सरलता से आप इसको कर सकते है आप मन स्थिर रखिए। ध्यान के महत्व को समझाते हुए प्राचार्य ने कहा कि यह कोई बड़ा विज्ञान नहीं है न ही इसके लिए हिमालय जाने की आवश्यकता है। ध्यान सहज है बस वर्तमान में जीने के लिए प्रयासरत रहना है जो वर्तमान में जीता है उसके भविष्य पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता। इसका सीधा संबंध स्मरणशक्ति से हैं। प्राचार्य मनचंदा ने विद्यार्थियों से कहा कि आप पीएम मोदी के मोटिवेशन कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा को ध्यान से सुनना, आप सभी को नूतन प्रेरणा, ऊर्जा एवम मोटिवेशन मिलेगी। इस अवसर पर प्राध्यापिका ममता, सोनिया जैन, दीपांजलि, दिनेश, निखिल तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विद्यार्थियों के विशेष कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में बताए गए बिंदुओं को ध्यान से मनन कर अनुसरण करने और अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581