उत्तराखंड समाचारक्राइम

सोशल मीडिया पर झूठी भ्रामक पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध अभियोग दर्ज

भ्रामक पोस्ट अपलोड करने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया

देहरादून, 08 फरवरी। जॉलीग्रांट क्षेत्र में युवती द्वारा आत्महत्या किये जाने की घटना में सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध अभियोग दर्ज किया गया।

आज महिला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पुत्री उम्र 20 वर्ष को प्रशांत पटेल नामक व्यक्ति द्वारा झूठे प्रेम प्रंसग में फंसाकर विवाह का झांसा देकर उसका शाररिक व मानसिक शोषण कर प्रताडित किया गया, जिससे उनकी की बेटी द्वारा परेशान होकर 07 फरवरी को आत्महत्या कर ली गयी है. उनकी पुत्री द्वारा आत्महत्या किये जाने पर कुछ लोगो द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनकी पुत्री के बारे मे गलत लेख अंकित कर घटना के तथ्यो को परिवर्तित करते हुए उक्त घटना मे उनकी पुत्री के साथ गैंगरेप होना लिखा गया है, जिससे वादिनी की पुत्री व वादिनी के गांव/क्षेत्र को बदनाम किये जाने की नियत से फेसबुक पर झूठी/ भ्रामक पोस्ट अपलोड कर वायरल की गयी है।  जिससे वह काफी आहत है, तथा लोगो मे भी इस बात को लेकर आक्रोश है। उनके द्वारा कोतवाली डोईवाला में दिये गये प्रार्थना पत्र में उक्त पोस्ट को फेसबुक यूजर बीरपाल सिंह रावत की आईडी से सोशल मिडिया पर अपलोड किया जाना अंकित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा उक्त घटना एंव वायरल भ्रामक पोस्ट का संज्ञान लेते हुए थाना क्षेत्र मे शान्ति, कानून व्यवस्था प्रभावित होने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला को फेसबुक पर झूठी, भ्रामक पोस्ट अपलोड करने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा वायरल पोस्ट की जाँच की गयी तो प्रथम दृष्टया उक्त झूठी, भ्रामक पोस्ट क्षेत्र मे भय व्याप्त करने हेतु अफवाह फैलाये जाने की नियत से वायरल किया जाना प्रकाश में आया तथा वादिनी द्वारा थाना डोईवाला पर दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध सख्या- 31/2025 धारा- 351/352/353 (2) बीएनएस बनाम बीरपाल सिंह रावत पंजीकृत किया गया। अभियोग में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581