उत्तराखंड समाचार

राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति

दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची राष्ट्रपति

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बृहस्पतिवार को दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंच गई हैं। उनके आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट उतरीं। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका अभिवादन किया।
शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वह दोपहर दो बजे देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button