उत्तराखंड समाचार

भ्रष्टाचार पर होगा कड़ा प्रहार, दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार

मुझे विश्वास है कि जनता-जनार्दन इस बार दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने जा रही है।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में शालीमारबाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रेखा गुप्ता के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की। भाजपा को मिल रहा अपार स्नेह, प्रेम व समर्थन आदरणीय प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व पर दिल्ली की जनता के अटूट विश्वास को परिलक्षित करता है।

भाजपा की सरकार जनता के समक्ष जो वादे करती है उन्हें पूरा भी करती है, हाल ही में उत्तराखण्ड में लागू हुई ‘समान नागरिक संहिता’ इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचारी इतिहास, झूठ की राजनीति और खोखले वादों से भी जनता भली भांति परिचित है। मुझे विश्वास है कि जनता-जनार्दन इस बार दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581