उत्तराखंड समाचार

भीषण गर्मी से उत्तराखंड में लोग बेहाल, मौसम विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

हल्द्वानी के तापमान में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही

हल्द्वानी : सूर्य की तपिश तेज होती जा रही है। हल्द्वानी के तापमान में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही। शुक्रवार को पारा 40 डिग्री पहुंच गया। तराई-भाबर में झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास हुआ। लू के थपेड़ों के कारण रोडवेज स्टेशन, बाजार आदि इलाकों में लोग बेहाल नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो 10 जून तक गर्मी का मिजाज नरम पडऩे वाला नहीं है। ऐसे में अगला सप्ताह मुश्किलों भरा बीतने वाला है।मैदानी इलाकों में गर्मी इस कदर है कि सुबह 11 बजे से ही धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। दिन चढऩे के साथ उमस बढ़ते जाती है। दोपहर तीन बजे पारा 40 पर पहुंच गया। सामान्य की अपेक्षा यह तीन डिग्री अधिक है। पिछले तीन वर्षों में जून में इतना पारा नहीं पहुंचा है। हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर आदि बाजारों में दिन के समय सन्नाटे की स्थिति रही।गर्मी में गला तर करने के लिए लोग शीतल पेय का सहारा लेते दिखे। गन्ने का जूस, शिकंजी आदि बेचने वाले ठेलों पर लोगों की भीड़ नजर आई। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी इलाकों में 10 जून तक तापमान में तेजी बने रहने की संभावना है। लोगों को हीट वेव से बचाव की सलाह दी जाती है।

30 मई 36.0 डिग्री

31 मई 38.0 डिग्री

01 जून 38.1 डिग्री

02 जून 39.2 डिग्री

03 जून 40.0 डिग्री

-फसलों को ऊष्मागत तनाव से बचाने के लिए खेतों की सिंचाई करें।

-बहुत जरूरी न हो तो दोपहर एक से तीन बजे तक खुले में काम न करें।-लू से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने समय पर्याप्त पानी पीएं।-छाछ, लस्सी, गन्ने का जूस, नींबू शिकंजी जैसे शीतल पेय का सेवन करें। तपिश वाली गर्मी के बीच पर्वतीय क्षेत्रों के लिए थोड़ी राहत वाली खबर है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पांच व छह जून को कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं कहीं पर तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581