उत्तराखंड समाचार

प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर हुआ बंशीधर भगत का जोरदार स्वागत

जोरदार आतिशबाजी के साथ हुआ भगत का स्वागत

देहरादून 14 मार्च। आज उत्तराखंड के सबसे वरिष्ठ विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, पूर्व कैबिनेट मंत्री और लगातार सातवीं बार के विजयी विधायक बंशीधर भगत का भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बंशीधर भगत को मिठाई खिलाकर उनको शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने बताया कि बंशीधर भगत केवल कालाढूंगी ही नहीं बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के लोकप्रिय भाजपा के नेता हैं। आज उनके प्रदेश कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बताता है कि वह किस कदर कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े हैं। किस तरह उनका निरंतर संवाद कार्यकर्ताओं के साथ रहता है। आज सभी भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पर भगत जी के आगमन से उत्साहित थे, उनका फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581