उत्तराखंड समाचार

शुरू हो गई उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं

परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स और मोबाइल नहीं रख सकेंगे

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी और कृषि हिंदी का पेपर हुआ, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण की परीक्षा हुई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के अनुसार परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शिक्षा निदेशक ने कहा, परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स और मोबाइल नहीं रख सकेंगे। विभाग की ओर से इसे प्रतिबंधित किया गया है।परीक्षा केंद्रों से हर दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य और 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें हर दिन परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581