उत्तराखंड समाचार

मिशन शक्ति प्रधानमंत्री की एक महत्वकांक्षी योजना

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

देहरादून, 27 अक्टूबर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा मिशन-शक्ति के परिचय, क्रियान्वयन एवं अभिमुखीकरण का प्रशिक्षण सहकारी प्रबन्धन संस्थान, राजपुर देहरादून में गढ़वाल मण्डल के 07 जनपदों के संकल्प-हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमन, वन स्टॉप सेन्टर एवं राष्ट्रीय महिला हेल्पलाईन-181 के कार्मिको हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। मिशन शक्ति प्रधानमंत्री की एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसमें महिलाओ को किसी भी प्रकार की समस्या, सुरक्षा, आत्मसम्मान एवं विकास के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के लिए एक हब की संकल्पना की गयी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार एवं राज्य के विभिन्न समन्वय विभागो के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता तथा केन्द्र एवं राज्य योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समस्त जानकारी दी गयी तथा 06 माह हेतु तैयार एक्शन प्लान के अनुसार कार्य करने के निर्देशों के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर निदेशक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा समस्त प्रतिभागियों को मिशन शक्ति के अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं की विधिवत् जानकारी दी गयी तथा महिलाओं के कल्याण एवं उत्थान के लिए अन्तर्विभागीय समन्वयन स्थापित कर उचित आवश्यक कदम उठाये जाने के लिए प्रयास करने तथा भारत सरकार की योजनाओं को धरातल पर उचित रूप से क्रियान्वयन हेतु उचित दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अंतिम दिवस में राज्य नोडल अधिकारी द्वारा राज्य मिशन समन्वयक के सहयोग से सभी प्रतिभागियों को योजनान्तर्गत अग्रिम 06 माह में प्राथमिकता के आधार पर किये जाने वाले कार्यो के संचालन हेतु डिस्ट्रीक्ट एक्शन प्लान तैयार करवाया गया। जिससे डिस्ट्रीक्ट हब जनपद की महिलाओं के लिए एक ऐसा रिसोर्स हब तैयार हो सके जिसमें महिलाओं को स्वरोजगार, चिकित्सा, विधिक सहायता तथा भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य सम्पादित किया जा सके। उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सुश्री नीतू फुलारा, बाल विकास परियोजना अधिकारी/राज्य मिशन समन्वयक द्वारा किया गया। जिसमे इनके द्वारा प्रशिक्षण की सफल कार्यनीति तैयार कर प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। समापन अवसर पर प्रशान्त कुमार आर्य निदेशक, सुश्री आरती बलोदी राज्य नोडल अधिकारी (केन्द्र पोषित योजना), सुश्री नीतू फुलारा राज्य मिशन समन्वयक/बाल विकास परियोजना अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार से सुश्री चैताली परामर्शदाता नेशनल संकल्प-हब, सुश्री तान्या परामर्शदाता पालना योजना एवं सुश्री श्वेता, बाल विकास परियोजना अधिकारी चण्डीगढ़ तथा अन्य अधिकारीगण एवं गढ़वाल मण्डल के समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581