उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया बाबा केदार का रुद्राभिषेक

बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल

देहरादून/रुद्रप्रयाग 28 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) सोमवार को बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक कर और विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के साथ ही विश्व जन कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे राज्यपाल का जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार ने वीआईपी हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर केदारनाथ आगमन पर स्वागत किया। ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अभिनंदन करने के बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मिले एवं पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम आज बाबा केदार की पवित्र धरती पर मौजूद हैं तथा हमें उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा अपनी अंतिम चरण में है तथा इस यात्रा में अब तक लगभग 43 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन कर लिए हैं, इस यात्रा में कई कठिनाइयां भी आयी है किन्तु शासन प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई गई बेहतर सुविधाओं व व्यवस्थाओं के सफल संचालन से ही यात्रा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हुई है। इसके लिए उन्होंने यात्रा व्यवस्था में लगे अधिकारी, कर्मचारियों, पुलिस, एस.डी.आर.एफ, एन.डी.आर.एफ, डी.डी.आर.एफ, आई.टी.बी.पी सहित तीर्थ पुरोहितों का भी आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने जिलाधिकारी से केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केदारपुरी में जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को पूर्ण करने में सभी अधिकारियों एवं इंजीनियरों व श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है जो विषम कठिन परिस्थितियों में दिन-रात कार्य कर केदारपुरी को दिव्य एवं भव्य बनाये जाने के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी के योगदान के लिए उनकी सराहना एवं प्रशंसा की है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ विकास प्राधिकरण योगेन्द्र सिंह, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, महावीर तिवारी, लक्ष्मी नारायण जुगरान, ओमप्रकाश शुक्ला, राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती, विनोद शुक्ला, संजय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा बल एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581