उत्तराखंड समाचार

भारतीय वैश्य महासंघ ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा की काम, क्रोध, मद, लोभ की होली जलाने का पर्व है होली

देहरादून, 13 मार्च। भारतीय वैश्य महासंघ देहरादून ने आज शिवाजी धर्मशाला देहरादून में होली मिलन कार्यक्रम कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित किया। कार्यक्रम में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आने वालों का स्वागत मातृशक्ति द्वारा केसर का तिलक लगाकर किया गया। प्रसिद्ध गायिका श्रीमती रेखा शर्मा ने होली के मधुर भजनों के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा की  काम, क्रोध, मद, लोभ की होली जलाने का पर्व है होली। यह पर्व हमें आपस में मिल जुल कर रहना सिखाता है। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना काल समाप्त होने को है, हमें यह पर्व बहुत सुरक्षा का पालन करते हुए मनाना चाहिए।  इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि यह पर्व गिले-शिकवे दूर करने का पर्व है। अपने पुराने सभी मतभेदों को भुलाकर यह पर्व मनाना चाहिए। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पर्व को मनाते समय साफ सफाई का ध्यान भी अवश्य रखना चाहिए यदि हम सफाई का ध्यान रखेंगे तो हमारा देश स्वस्थ रहेगा, हम स्वस्थ रहेंगे, विचार स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने सभी को होली के पावन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश सरक्षक राजेंद्र गोयल, प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, मंत्री विवेक अग्रवाल, महिला अध्यक्षा श्रीमती रमा गोयल, महावीर प्रसाद गुप्ता, राजेश गर्ग, अनुज गुप्ता, अजय गर्ग, सुधीर गोयल, विनित सिंघल, नीरज अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, धन प्रकाश गोयल, संजय कुमार गर्ग, अनु गोयल, तरुण लता गोयल, हेमलता गोयल, दीपा गढ़वाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581