उत्तराखंड समाचारदेश

सासंद डॉक्टर नरेश बंसल ने किया देहरादून मे डोर टू डोर बस्ती संपर्क

पीएम मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार की हर योजना देश के गरीब कल्याण के लिए : डा. नरेश बंसल

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा में बस्ती भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को देहरादून मे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वाल्मीकि बस्ती में डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ ही प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और वाल्मीकि बस्ती के लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए तथा मोदी सरकार की योजनाओ से मिल रही सुविधाओं में मिले आवासों, राशन, आयुष्मान,जनधन आदि के बारे में पूछा। सासंद नरेश बंसल ने कहा कि गरीब कल्याण मे एक और कदम त्योहारो से पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थीयो के लिए सिलेंडर सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर दी है। इसके लिए प्रधानसेवक का हार्दिक आभार।

देहरादून के करनपुर मंडल के वार्ड इन्द्राकालोनी, चुक्खुवाला में स्थित वाल्मीकि बस्ती में सासंद राज्य सभा एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष भाजपा डा.नरेश बंसल ने भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान डा. नरेश बंसल ने घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी के साथ ही उपलब्धियों को भी बताया। डॉक्टर बंसल ने कहा कि इस अभियान के तहत आम लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी देखा जाएगा की सरकार की योजनाओं से कितने लोग वंचित रह गए हैं। ताकि सभी को इनका लाभ दिलाया जा सके। ऐसे लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शासन-प्रशासन तक पहल भी की जाएगी। डा.नरेश बंसल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व मे अंत्योदय पथ चलते हुए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश के गरीब के कल्याण के लिए काम कर रहे है। उनकी हर योजना से  देश का गरीब लाभान्वित हुआ है चाहे वह किसी भी धर्म या जाती का हो। प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निखर रहा है। आज भारत विश्व को नेतृत्व देने की क्षमता हासिल कर चुका है। यही सरकार अपने देश की सनातन पुरातन विरासत को आगे बढ़ाने के साथ हर क्षेत्र मे भारत का समानांतर विकास कर रही है व सभी को विकास के एक सूत्र मे पिरोने का काम किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। डॉक्टर बंसल ने कहा कि प्रदेश में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार आम जनभावना के साथ काम कर रही है। हर वर्ग के लोगों के लिए भाजपा की सरकारों में काम हुआ है। देहरादून के विकास के लिए अब ट्रिपल इंजन की सरकार ईमानदारी के साथ बिना भेदभाव की नीति अपनाते हुए सबका साथ सबका विकास और सभी का विश्वास जीतने के लिए काम कर रही है। इस जनसंपर्क के दौरान डा.नरेश बंसल ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की एवं जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक वितरित किए। इसके पश्चात बंसल ने एक वाल्मिकी परिवार मे स्थानीय जनता के साथ चाय पर चर्चा की।

इस अवसर  पर किशन लाल आहूजा, चौ. श्याम सुन्दर, चौ. बबलू, राजेश सोनकर बिट्टू, रामकिशन टांक, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, महानगर अनु. मोर्चा अध्यक्ष/पार्षद विशाल कुमार, महामंत्री अतुल सोनकर, राजीव राजौरी, सोनू सोनकर, भाजपा नेत्री मधु गहलोत, गीता नेगी, विनोद महार, अजय कुमार, शिवरतन ठेकेदार, केशव गुप्ता आदि कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581