उत्तराखंड समाचारक्राइम

अमरूद के पेड़ से लटके व्यक्ति का शव बरामद

हरिपुर सेलाकुई से व्यक्ति का शव बरामद

देहरादून, 13 मार्च। हरिपुर सेलाकुई में एक व्यक्ति का मफलर के फंदे मे लटका हुआ शव थाना सेलाकुई पुलिस ने बरामद किया हैं। पुलिस ने मृतक के शव का  पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात्रि 3.50 बजे स्थानीय व्यक्तियों ने थाना सेलाकुई पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति हरिपुर सेलाकुई में मफलर का फंदा बनाकर पेड़ से लटका हुआ है। इस सूचना थाना सेलाकुई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो पाया कि एक व्यक्ति जिसने पीले रंग की शर्ट, नीले रंग का लोअर पहने है मफलर के फंदे से अमरूद के पेड़ से लटका हुआ है। जिसे स्थानीय व्यक्तियों व पुलिस की मदद से पेड से नीचे उतारा गया जो मृत अवस्था मे था। उक्त मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 25 वर्ष थी। पुलिस ने मृतक के शव की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराकर, आस पास उक्त व्यक्ति के विषय मे जानकारी की गयी तो किसी भी स्थानीय व्यक्ति द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान नही की गयी। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव की तलाशी ली गयी तो तलाशी मे कोई वस्तु या आईडी प्राप्त नही हुई है। जिस पर उक्त अज्ञात व्यक्ति के शव को 108 की मदद से विकासनगर मोर्चरी भेजा गया, जिसको शिनाख्त के लिये सुरक्षित मोर्चरी मे रखा गया। उक्त मृतक अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त हेतु स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार किया गया, जिस पर सुरेन्दर सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम रैसोली पो. एकेश्वर पट्टी गुराडस्यूं पौडी गढवाल हाल हरिपुर सेलाकुई जनपद देहरादून ने थाना सेलाकुई पर आकर उक्त अज्ञात पुरुष के शव की शिनाख्त अपने साले सरोज पुत्र राकेश सिंह निवासी ग्राम थापला थाना व तहसील सतपुली जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 26 वर्ष के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतक हरिपुर खैरी सेलाकुई में किराए पर रहता था तथा कंपनी में काम करता था। मृतक सरोज नशे का आदी था, जो अत्यधिक शराब का सेवन करता था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581