उत्तराखंड समाचारक्राइमदेश

ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चोरी करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत दून पुलिस की बडी कार्यवाही

देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत दून पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुये ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चोरी करने वाले 04 अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन कथूरिया पुत्र स्व. मेला राम कथूरिया निवासी 72 सुभाष रोड देहरादून ने थाना डालनवाला पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये बताया की उनकी दुकान न्यू बाबा स्पेयर पार्ट्स के नौकरों द्वारा स्पेयर पार्ट्स का सामान चोरी कर लिया हैं, जिस पर थाना डालनवाला पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुये मुकदमा अपराध सख्या 223/2023 धारा 381 भादवि मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

घटना के अनावरण के लिये गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये व संदिग्धों से पूछताछ की गयी। पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों के फलस्वरूप चोरी करने वाले चार अभियुक्तों गुलशन पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम मलकपुर लखामन थाना रायपुर जिला बिजनौर उप्र उम्र 26 वर्ष, साहिल पुत्र नफीस निवासी मदीना मस्जिद कार्गी चौक थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष, सुहेल पुत्र निसार अहमद निवासी नदी रिस्पना ब्लॉक-2 करनपुर थाना डालनवाला जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष व सचिन पुत्र भूरिया सिंह निवासी गुलर घाटी रोड पोस्ट नत्थूवाला रायपुर देहरादून स्थाई पता ग्राम राजपुर नवादा थाना मण्डावली जिला बिजनौर उप्र उम्र 23 वर्ष को वादी की दुकान से चुराए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक पंकज महिपाल चौकी प्रभारी नालापानी कोतवाली डालनवाला देहरादून, अ. उप निरीक्षक नवीन चन्द भारद्वाज कोतवाली डालनवाला, हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस मांगेराम कोतवाली डालनवाला, हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस भगवान सिंह कठैत कोतवाली डालनवाला देहरादून, पुलिस कांस्टेबल विजय सिंह कोतवाली डालनवाला देहरादून, पुलिस कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह कोतवाली डालनवाला देहरादून, पुलिस कांस्टेबल आदित्य राठी कोतवाली डालनवाला व कांस्टेबल किरण एसओजी देहरादून शामिल थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581