उत्तराखंड समाचार

हरियाली को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

मां के प्रति सम्मान और धरती के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का यह एक छोटा सा प्रयास है।

देहरादून 17 सितम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करते हुए, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मां के प्रति सम्मान और धरती के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का यह एक छोटा सा प्रयास है। राज्यपाल ने सभी लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और माननीय प्रधानमंत्री जी की इस मुहिम में सहभागी बनें। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन एवं अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया ने भी ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581