उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशधर्मन्यूज़

श्री बद्रीनाथ धाम में पुलिस और संतों का मानवतावादी कदम

दर्शनार्थियों को मिल रही जलपान की सेवा

चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम में इन दिनों दर्शनार्थियों का भारी सैलाब उमड़ रहा है, जिससे भक्तों को कई किलोमीटर लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं की इसी कठिनाई को समझते हुए, थाना श्री बद्रीनाथ पुलिस ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए संत समाज से सहयोग का आग्रह किया।
पुलिस के इस आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए संत समाज के वरिष्ठ संतों—स्वामी ऋषिआनंद, योगी गंगई नाथ एवं स्वामी कृष्णानंद विश्नोई ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एक सेवा अभियान शुरू किया है। पुलिस एवं संत समाज के स्वयंसेवकों ने कतारों में खड़े श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्कुट और फ्रूटी की व्यवस्था सुनिश्चित की है। घंटों तक कतार में प्रतीक्षा करने वाले श्रद्धालुओं को हाइड्रेटेड रखने और उन्हें ऊर्जा प्रदान करने हेतु यह जलपान वितरण निरंतर किया जा रहा है। श्री बद्रीनाथ पुलिस द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिसमें संत समाज का अमूल्य योगदान मिल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्य धाम में आने वाले समय में भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464