उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस की यात्रा : पार्टी में वर्चस्व कायम करने की यात्रा

कांग्रेसी राजनैतिक लाभ के लिए बाबा केदार की प्रतिष्ठा बचाने का ढोंग कर रहीं

देहरादून 31 जुलाई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेसी यात्रा को पार्टी में अपना-अपना वर्चस्व कायम करने की यात्रा बताया है। साथ ही तंज किया कि सदन के अंदर और बाहर, सनातन का अपमान करने वाले कांग्रेसी अब राजनैतिक लाभ के लिए बाबा केदार की प्रतिष्ठा बचाने का ढोंग कर रहे हैं।प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कैंथोला कांग्रेस की यात्रा पर चुटकी लेते हुये कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा पार्टी में अपना वर्चस्व कायम करने की यात्रा है। किस प्रकार से अपने गुट को मजबूत दिखाया जाए, इस यात्रा का इतना ही धेय है। कैंथोला ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसे जब भी सनातनियों को बदनाम करने का अवसर मिलता है, तो इनके नेता पीछे नही हटते है। यह वही कांग्रेस है जिसके आला नेता युवराज मन्दिर जाने वालों की तुलना छेड़खानी करने वालो से करते है। यात्रा में ऐसे नेता शामिल है जो आपदा के समय जूते लेकर गर्भग्रह में चले गए थे ओर आज ढकोसला कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को धामों का विकास नही दिखता है, आज दिन प्रति दिन चार धाम यात्रा में रिकार्ड श्रद्धालु आ रहे है, पिछले वर्ष के मुकाबले श्रदालुओं की सँख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुईं है। जो यह दर्शाता है कि धामी सरकार ने यात्रा को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए है। कैंथोला का इस यात्रा के बारे में स्पष्ट कहना है कि कांग्रेस पार्टी की यात्रा में वर्चस्व की लड़ाई साफ -साफ देखने को मिल रही है। यात्रा में आलम यह है कि एक नेता दूसरे नेता से आगे निकलने के लिए यात्रा में शामिल हो रहे है। पार्टी के गुटीय कार्यकर्ता अलग-अलग नेताओं की नारे बाजी करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं इससे यह बात साफ है कि यह यात्रा केवल और केवल मात्र अपने वर्चस्व की लड़ाई के अलावा कुछ नही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581