उत्तराखंड समाचार

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के लिये बनाई व्यापक कार्य योजना

रघुपति राघव राजा राम के गायन के साथ प्रभात फेरी करेंगे कार्यकर्ता : सचिन गुप्ता

देहरादून। जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा में मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के लिये व्यापक कार्य योजना बनाई।

आज कैंट विधानसभा में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को आजादी के अमृत महोत्सव के निमित हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। हर घर तिरंगा अभियान व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की विस्तार से जानकारियां दी। सचिन गुप्ता ने बताया कि आम जन की सहभागिता सुनिश्चित हो इसके लिये कार्यकर्ता गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम के गायन के साथ प्रभात फेरी करेंगे। युवा मोर्चा बाइक रैली के माध्यम से माहौल बनाएंगे। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क कर उनको भी अभियान का हिस्सा बनाएंगे व हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button