उत्तराखंड समाचार

लोगों को लाउड किया हैलरो के माध्यम से सतर्क

, साथ ही नदी किनारे न जाने तथा बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी जा रही है।

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बरसात के अलर्ट के दृष्टिगत पुलिस द्वारा नदी किनारे रहने वाले लोगो को लाउड हैलरो के माध्यम से किया जा रहा सर्तक। मौसम विभाग द्वारा देहरादून में भारी बरसात के अलर्ट के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आपदा राहत उपकरणों के साथ तैयारी की हालत में रहने तथा थाना क्षेत्रान्तर्गत नदियों के किनारे रहने वाले लोगो को वर्षा के दौरान सतर्क करने के निर्देश दिये गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में नदियों के किनारे निरंतर भ्रमणशील रहते हुए वहाँ रहने वाले लोगों को लाउड हैलरो के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है, साथ ही नदी किनारे न जाने तथा बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button