उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादून

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के विरोध में कोटद्वार कांग्रेस का प्रदर्शन

विरोध की आवाज दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान

कोटद्वार, 12 अगस्त। भाजपा सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे उत्पीड़न के विरोध में आज महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर भाजपा सरकार एवं नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि 8 अगस्त को हल्द्वानी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विशाल रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नैनीताल पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह रोककर परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक कार्यक्रम में शामिल होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना और उनके साथ अभद्र व्यवहार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। वहीं, नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘अराजक तत्व’ कहे जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अपने संदेश में कहा “लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और उसके कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने का संवैधानिक अधिकार है। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहना न केवल उनका अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी अपमान है। कांग्रेस ऐसे किसी भी दमनकारी रवैये के सामने झुकने वाली नहीं है और जनहित एवं लोकतंत्र की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।”
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की अध्यक्ष मीना बछुवाण, जिला अध्यक्ष विकास नेगी तथा अन्य कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को सरकारी संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करने के बजाय लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहेंगे और किसी भी प्रकार के दबाव से पीछे नहीं हटेंगे।
प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की अध्यक्ष मीना बछुवाण, जिला अध्यक्ष विकास नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी, महामंत्री उपेंद्र सिंह नेगी, दीपक सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह रावत, सतेंद्र सिंह नेगी, कार्यालय सचिव राजीव कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सेमवाल,पूर्व सभासद गुड्डू चौहान, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया नीरज बहुगुणा, अनिल गुसाई,नगर प्रवक्ता राकेश शर्मा,विजय नेगी, विपिन, शुभम सुयाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, राकेश आर्य, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया रूपेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक विजय माहेश्वरी, विनोद डबराल,संरक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश सचिव बलबीर सिंह रावत, महावीर सिंह चौहान, प्रदीप सिंह नेगी, दिनेश रावत,महामंत्री मानशेर सिंह सैनी, शिवम भूषण, महामंत्री हेमचन्द पवार, राजेंद्र सिंह, विनोद नेगी, पूरण चंद, नरेन्द्र,सुल्तान सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464