उत्तराखंड समाचार

डीएम ने लिया छठवीं विश्व सम्मेलन की तैयारियों का जायजा

उत्तराखण्ड में होने वाली इस आपदा प्रबंधन सम्मेलन का विषय 'STRENGTHENING CLIMATE ACTION & DISASTER RESILIENCE' है

देहरादून। आपदा प्रबंधन पर छठवीं विश्व सम्मेलन का आयोजन की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आयोजन स्थल ग्राफिक एरा का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ग्राफिकएरा कालेज/यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम स्थल पर आयोजित होेने वाले कार्यक्रम में समस्त व्यवस्थाओं को चाक चौबन्ध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल पर संचालित निर्माण कार्यों को यथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके लिए अतिरिक्त कार्यक्रम सम्मिलित होने वाले मानुभवों की सिटींग एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि सभी पहलुओं ध्यान में रखकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जनपद अवस्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में किया जा रहा हैै। उत्तराखण्ड में होने वाली इस आपदा प्रबंधन सम्मेलन का विषय ‘STRENGTHENING CLIMATE ACTION & DISASTER RESILIENCE’ है। आपदा प्रबंधन के लिए नवाचार, सहयोग एवं संचार पर इस विश्व कांग्रेस में प्रमुखता से चिंतन एवं मंथन होगा। इस विश्व कांग्रेस में पर्वतीय पारिस्थितिकी एवं संचार पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा। इस अवसर वाईसचांसलर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी डॉ परपिन्दर सिहं, वाईस चांसलर ग्राफिकएरा हिल यूनिवर्सिटी डॉ संजय जसोला, महानिदेशक यूकास्ट डॉ दुर्गेश पंत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, ग्राफिक एरा के पीआरओ सुभाष गुप्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581