उत्तराखंड समाचार

जैविक फल सब्जियों के आर्गेनिक मार्केट का शुभारंभ

मंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को इस पहल के लिए बधाई ओर शबासी भी दी।

देहरादून, 10 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून गांधी पार्क के सामने स्थित पीएमएफ़एमई स्टोर में प्रदेश के स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित जैविक फल सब्जियों हेतु आर्गेनिक मार्केट का शुभारंभ किया। यह ऑर्गेनिक उत्पाद का मार्केट सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलेगा। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने आर्गेनिक मार्केट से सब्जियों की खरीदारी भी की। मंत्री जोशी ने कहा इस स्टोर के खुल जाने से शहरवासी अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ऑर्गेनिक फल सब्जियां और उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद लोगों के घर में पहुंचेंगी। मंत्री जोशी ने कहा आज लोग ऑर्गेनिक की ओर जा रहे है।मंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को इस पहल के लिए बधाई ओर शबासी भी दी। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार एक संकल्प के साथ कार्य कर रही है वर्ष 2025 तक जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो किसानों की आय के साथ-साथ हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा शीघ्र ही देहरादून में एग्री मॉल बनने जा रहा है जिसके लिए अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री जोशी ने कहा निश्चित ही यह पहल कारगर सिद्ध होगा। इस अवसर पर उद्यान निदेशक एचएस बवेजा, मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581