उत्तराखंड समाचार

कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर 20812 वोटों से जीती

जिसमें से केवल चकराता को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

देहरादून। देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों के रिजल्‍ट आ चुके हैं। जिसमें से केवल चकराता को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। चकराता में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जिले में इस बार के विधानसभा चुनाव में एक नया रिकॉर्ड बना है। वह यह कि जनपद में पहली बार कोई महिला विधायक बनी है। कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर ने जीत हासिल की है। इस तरह उन्होंने सियासत में कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। हरबंस कपूर आठ बार विधायक रहे हैं, पिछले साल उनके आकस्मिक देहांत के बाद कैंट सीट रिक्त हो गई थी।

देहरादून में सहसपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सहदेव पुंडीर 8244 वोटों से जीते हैं।

रायपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ 28947 वोट से जीते हैं।

कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर 20812 वोटों से जीती हैं।

ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल 19074 वोटों से जीते हैं।

मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी 15189 वोट से जीते हैं।

डोईवाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला 28891 वोटों से जीते हैं।

चकराता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 9029 वोटों से जीते हैं।

विकासनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान 5159 वोट से जीते हैं।

धर्मपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली 10155 वोटों से जीते हैं।

राजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खजानदास 11035 वोटों से जीते हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464