उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री धामी चुनाव हारे, भुवन कापड़ी ने धामी को 6951 मतों से पराजित किया

खटीमा से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कुल 40,675 मत मिले है।

देहरादून। खटीमा से भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कुल 40,675 मत मिले है। जबकि कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 47,626 मत मिले हैं। कापड़ी ने धामी को 6951 मतों से पराजित किया है। पुष्‍कर सिंह धामी सत्‍ता में रहते हुए चुनाव हारने वाले उत्‍तराखंड के तीसरे मुख्‍यमंत्री हो गए हैं। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा गया था और वह चुनाव हार गए थे। वहीं 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में बीसी खंडूरी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा गया था, इस दौरान खंडूरी चुनाव हार गए थे।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं। वह ऐसे तीसरे मुख्‍यमंत्री बने गए हैं, जो चुनाव हारे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने बीसी खंड़डूी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा, लेकिन बीसी खंडूड़ी खुद चुनाव हार गए थे। वहीं, 2017 में कांग्रेस सरकार ने मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा लेकिन वह खुद दो सीटों से चुनाव हार गए थे। इस सूची में पुष्‍कर सिंह धामी का नाम भी दर्ज हो गया है।

वर्ष 2012 में भाजपा ने तत्कालीन मुख्‍यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के नेतृत्‍व में चुनाव लड़ा गया है। उस समय नारा चला था कि खंडूड़ी है जरूरी। भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कोटद्वार विधानसभा सीट से ताल ठोगी। खंडूड़ी को कांग्रेस प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंह नेगी 4623 वोटों से हराया। बीसी खंडूड़ी को 27174 वोट पड़े, जबकि सुरेंद्र सिंह नेगी को 31797 वोटा मिले थे।

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री हरीश रावत के नेत्‍वृत में चुनाव लड़ा था। हरीश रावत दो विधानसभा सीट (हरिद्वार ग्रामीण और किच्‍छा) से चुनाव लड़ा। लेकिन वह दोनों सीटों से चुनाव हार गए थे। हरिद्वार ग्रामीण से उन्‍हें यतीश्‍वरानंद ने 12278 वोटों से हराया। वहीं, किच्‍छा से उन्‍हें भाजपा प्रत्‍याशी राजेश शुक्‍ला ने 2127 वोटों से हराया। वहीं, इस बार 2022 में भी वह लालकुआं सीट से चुनाव हार गए हैं।

विधानसभा नरेंद्रनगर से भाजपा के सुबोध उनियाल ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को 26823 और कांग्रेस को 25155 वोट मिले हैं।

उत्‍तरकाशी की पुरोला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी दुर्गेश्वर लाल करीब 5994 वोटों से चुनाव जीते हैं।

वहीं यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय संजय डोभाल 6340 मतों से चुनाव जीते हैं।

हरिद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक विजय हासिल की है।

रुड़की से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा की जीत पर समर्थकों ने गुलाल व ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाई।

वहीं विकासनगर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी मुन्‍ना सिंह चौहान जीते हैं।

देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ ने 56968 वोटों से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी को हीरा सिंह बिष्‍ट को 31420 वोट मिले हैं।

ऋषिकेश से विधानसभा अध्‍यक्ष और भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल और हल्‍द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश ने जीत दर्ज की है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464