उत्तराखंड समाचार

फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया उत्तराखंड राज्य की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त

भाजपा सरकार ने बनाया हरीश नारंग को फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया सलाहकार समिति का सदस्य

देहरादून, 18 जून 2024 । केंद्र सरकार ने राजधानीवासियों को एक बड़ा उपहार देते हुये भाजपा के वरिष्ठ नेता एव उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग को फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, उत्तराखंड राज्य की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त कर दिया हैं। उनकी इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं मे ख़ुशी की लहर हैं। आज अनेक संस्थाओं द्वारा हरीश नारंग की नियुक्ति पर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, उत्तराखंड राज्य की सलाहकार समिति के सदस्य हरीश नारंग ने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड राज्य के सीएम पुष्कर सिह धामी, भाजपा सगठन का आभार व्यक्त किया और कहा की उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वह उसपर खरा उतरेगे। उन्होंने यह भी कहा की वह अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करते हुये मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचायेगे।

आज उत्तराखंड पंजाबी महासभा, उत्तराखंड पंजाबी महासभा यूथ व भारतीय जनता पार्टी अम्बेडकर नगर मंडल के द्वारा उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश नारंग को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एव सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, उत्तराखंड राज्य की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त होने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गयी व उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई कि वे इसी प्रकार पंजाबी समाज का मान बढ़ाएंगे व देश व समाज की सेवा इसी प्रकार करते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व पार्षद व अध्यक्ष उत्तरांचल पंजाबी महासभा(यूथ) सरदार संतोख सिंह नागपाल, संजीव विज, हरजीत सिंह, गुरजिंदर आनंद, गुरप्रीत सिंह जॉली, अम्बेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, वैभव अग्रवाल, शानू शभरवाल, परमजीत सिंह, नवीन सदाना, हेमेंद्र शर्मा, प्रितपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

वहीं जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की सदस्य श्रीमती मेघा गोयल तोमर ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश नारंग को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एव सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, उत्तराखंड राज्य की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त होने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581