उत्तराखंड समाचार

दून योग पीठ ने किया साप्ताहिक योग जनजागरण अभियान

योग शिक्षिका अंबिका उनियाल, योग शिक्षिका अभिलाषा, डा. नरेश भंडारी, सीमा उनियाल, योग शिक्षिका तनुजा नेगी आदि का विशेष सहयोग रहा।

देहरादून 16 जून। अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के अवसर पर दून योग पीठ देहरादून द्वारा विशेष साप्ताहिक योग जनजागरण अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में आज दून योगपीठ की हाथीबड़कला शाखा में योग पर आधारित कार्यशाला में विशेष सूर्य नमस्कार, योग और अन्य पारम्परिक चिकित्सा द्वारा रोगों का निदान विषय पर परिचर्चा और रोगों का उपचार किया गया। अखिल भारतीय योग संस्थान के राष्ट्रीय प्रधान देशराज को दून योग पीठ देहरादून के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु योगाचार्य डा. बिपिन जोशी द्वारा योग श्री सम्मान 2024 गुरु नानक वेडिंग प्वाइंट मे पहुंचकर प्रदान किया गया। उनको उत्तराखंडी टोपी, अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आज का सूर्यनामस्कार का अभ्यास योग शिक्षक विनय कुमार, एक्यूप्रेशर चिकित्सा से उपचार योगाचार्य रमेश शर्मा, और योग नृत्य योग शिक्षिका पार्वती शंकर ने कराया। इस अवसर पर नव्या उनियाल ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किया। योग शिक्षिका अंबिका उनियाल, योग शिक्षिका अभिलाषा, डा. नरेश भंडारी, सीमा उनियाल, योग शिक्षिका तनुजा नेगी आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581